फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से गोशाला में आग, हादसा बचा

Wed, 27 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
धूरी की गोशाला में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धूरी शहर में स्थित गोशाला के तूड़ी वाले शेड में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसकी सूचना पाते ही प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई जिन्होंने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार दलवीर भारद्वाज ने कहा कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत संगरूर, मालेरकोटला की फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया जिससे फायर गाड़ियां तुरंत पहुंच गईं। आग बुझाने में जुटी प्रशासन की टीम के साथ डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों ने भी अपना पूर्ण योगदान डाला। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। समाज सेवी एवं गोशाला के प्रबंधक महाशा प्रतिज्ञापाल ने कहा कि तूड़ी में सुलगी आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। जिसपर समय रहते काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें