राजपुरा के गांव बठौणियां में प्रतियोगिता में भाग लेते के सरकारी स्कूल के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी प्राइमरी स्कूल बठौणियां में विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य मेहमान बीपीईओ राजपुरा-2 विनोद गोयल, बीपीईओ राजपुरा-1 सर्वजीत कौर व शिक्षा अधिकारी राजवंत सिंह ने विशेष तौर पर पहुंच कर पुस्तक दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों के पुस्तकों के विषय पर कई मुकाबले भी करवाए गए। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विनोद गोयल ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के जीवन में महत्व और उनसे मिल रही जानकारियों को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार होने के साथ-साथ सच्ची मित्र भी होती हैं। इस मौके स्कूल अध्यापक सुनील जोशी, इंचार्ज गीता रानी, मनप्रीत कौर, हरप्रीत सिंह, अमनदीप कौर, राजविंदर कौर मौजूद थे।