रोपड़ में नगर काउंसिल की बैठक के दौरान बहस करते पार्षद।
- फोटो : अमर उजाला
नगर काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री के संगत दर्शन पर दो लाख रुपये खर्च के प्रस्ताव का कांग्रेस पार्षद अशोक कुमार वाही ने विरोध किया। इस पर वाही की काउंसिल अध्यक्ष से तकरार हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वाही ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
नगर काउंसिल की बैठक परमजीत सिंह माकड़ की प्रधानगी में हुई। बैठक में मुख्य तौर पर लगभग 82 लाख रुपये के विकास कार्य का प्रस्ताव पेश किया गया। मई की 188.86 लाख आमदनी और 184.79 लाख का खर्चा पेश किया गया। इस कांग्रेसी पार्षद अशोक कुमार वाही के विरोध में 16 पार्षदों ने पास कर दिया। वाही ने लगभग हर प्रस्ताव का विरोध किया। मीटिंग के दौरान मुख्य मंत्री के संगत दर्शन के संभावित खर्च के लिए 2 लाख रुपए पास करने को लेकर वाही किया। इस पर वाही की काउंसिल प्रधान की खूब तू तू मैं मैं हुई।
वाही ने कहा मुख्यमंत्री तो घीया, कद्दू खाते है ओर उनके प्रोग्राम के लिए दो लाख रूपये क्यो खर्च किए जा रहे है। इस पर माकड़ ने वर्ष 2006 का कार्यवाही रजिस्टर हाउस के सामने रखते कहा कि जब वाही प्रधान थे तो उस समय निकाय विभाग के मंत्री के एक प्रोग्राम के लिए 5.50 लाख रुपये का प्रस्ताव पेश किया गया था और हाउस ने 2.50 लाख रुपये पास किए थे। इस पर वाही ने कहा कि उस प्रोग्राम के लिए सारे पैसे उन्होंने अपनी जेब से खर्च किए थे। इस दौरान वाही ने बायकाट कर दिया। इसके बाद सारे प्रस्ताव पास कर दिए गए।