संगरूर के डीसी दफ्तर के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
तीन महीने से अदायगी न होने के रोष में पंजाब प्रदेश पल्लेदार मजदूर यूनियन की तरफ से डीसी दफ्तर के सामने धरना लगाकर जमकर नारेबाजी की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया।
धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष मास्टर तेलू राम धूरी ने कहा कि पल्लेदार मजदूरों को 2016-17 के गेहूं सीजन के दौरान किए काम की अदायगी तीन महीने बीत जाने के बावजूद नसीब नहीं हुई है जिससे पल्लेदार मजदूरों में रोष है। पेमेंट न मिलने की वजह से उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि पल्लेदार मजदूर अपने बच्चों की स्कूल फीस तक भरने में असमर्थ हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि पल्लेदारों की मजदूरी देने के बजाय प्रदेश सरकार अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए संगत दर्शन करके करोड़ों रुपये बांट रही है वहीं दूसरी तरफ मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने एलान किया कि जब तक उनकी अदायगी नहीं होती तब तक कामकाज ठप रखकर हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर कर्म देओल, रणजीत सिंह संदौड़, रामपाल मूनक, सुखपाल सिंह, राम सिंह दिड़बा, राज सिंह धूरी, करनैल सिंह, शीशपाल सिंह खनौरी, शमशेर सिंह अमरगढ़, सुखदेव सिंह, नरायाण सिंह सुनाम, दर्शन सिंह, जगदीश बिल्लू, अमरजीत सिंह, भिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, निंदर सिंह मौजूद थे।