फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बांटीं 960 साइकिल

Wed, 01 Jun 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को साइकिल बांटते डीसी रामवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के तहत भवन निर्माण कार्य में लगे सभी प्रकार के श्रमिकों के बच्चों को 960 साइकिल वितरित किए गए। यह साइकिल नौंवी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डिप्टी कमिश्नर रामवीर सिंह ने वितरित किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीसी ने कहा कि नौंवी से 12वीं क्लास तक के उन सभी विद्यार्थियों को साइकिल वितरित किए जा रहे हैं, जिनके परिजन राज्य सरकार के लेबर विभाग के पास रजिस्टर्ड हैं। राज्य सरकार की यह योजना सभी वर्गों के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से कंस्ट्रक्शन कार्य में लगे लोगों के बच्चों को छात्रवृत्तियां भी दी जा रही हैं। सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि सभी श्रमिक स्वयं को लेबर विभाग के पास रजिस्टर्ड करवाएं जिससे उनके लिए जन कल्याण योजनाएं बनाईं और लागू की जा सकें। भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों जिसमें राज मिस्त्री से लेकर, बिजली, सैनेटरी, लकड़ी, लोहे का काम करने वाले सभी प्रकार के कारीगर शामिल हैं, ये सभी राज्य सरकार की इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

सहायक लेबर कमिश्नर जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजना के तहत पहली क्लास से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अलावा डिग्री, यहां तक कि प्रोफेशल कोर्स जिसमें मेडिकल व इंजीनियरिंग जैसे पाठ्यक्रम भी शामिल हैं, सभी को वजीफा दिया जा रहा है। पहली से पांचवीं कक्षा के लड़कों के लिए तीन हजार रुपये प्रति वर्ष दिया जाता है तो लड़कियों के लिए चार हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसी प्रकार छठी कक्षा से आठवीं तक की लड़कियों के लिए सात हजार जबकि लड़कों के लिए यह राशि पांच हजार रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें