पटियाला में बादल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके नारेबाजी करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
यूथ कांग्रेस के एसेंबली प्रधान तारा दत्त और उप प्रधान अमनदीप सिंह अमनी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
तारा दत्त और अमनी ने कहा कि पंजाब सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करके और झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। जबकि पंजाब मौजूदा समय में बाकी राज्यों से काफी पिछड़ चुका है। राज्य के हर जिले में सड़कों का बुरा हाल है।
फसल खरीद के बुरे प्रबंधों से दुखी होकर किसान खुदकुशियां कर रहे हैं। समय आ गया है बादल सरकार को चलता करके कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का। कांग्रेस ही पंजाब का विकास करेगी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में बनने वाली कांग्रेस की सरकार हर वर्ग को खुश करेगी।