पटियाला में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर को सम्मानित करते दलित वर्ग के नुमाइंदे।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही दलितों के हितों की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने समाज के ओहदेदारों को यकीन दिलाया कि 2017 में कांग्रेस की सरकार बनने पर दलित वर्ग को मान व सम्मान दिया जाएगा और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए नए-नए प्रोग्राम बनाए जाएंगे। वह अपने आवास स्थान मोती महल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
इस मौके पर दलित सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीर श्रेष्ठ हैपी भील और दलित यूथ सुरक्षा के प्रधान संजय हंस ने परनीत से मिलकर उन्हें दलितों को पेश आ रही मुश्किलों से अवगत कराया। दलितों ने इस मौके पर अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी परनीत कौर को सौंपा। उन्होंने बताया कि अकाली-भाजपा सरकार में दलितों को बहुत मुश्किलें पेश आ रही हैं। दलित समाज के बच्चों को स्कूलों और कालेजों में किसी किस्म की फीस व एडिमशन फीसों में कोई माफी नहीं दी जा रही है। समाज में ठेकेदारी प्रथा का काफी चलन हो रहा है जिसका दलितों को काफी नुकसान हो रहा है। इस मौके पर संजीव शर्मा बिट्टू, सिकंदर मलिक, दर्शन कुमार टांक, परमजीत सिंह पंम, विशाल निका, अमित कुमार, दीपक कुमार, सागर कुमार आदि मौजूद रहे।