फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय अपने अंदर झांकें बादल : कैप्टन

Mon, 09 Nov 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की ओर से अमृतसर में होने वाले सरबत खालसा के पीछे कांग्रेस का हाथ होने संबंधी लगाए आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सुखबीर दावे कर रहे हैं कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में दोबारा से अकालियों की सरकार बनेगी। यह दावे झूठ साबित होंगे, क्योंकि लोग इस सरकार से तंग हैं। कैप्टन ने राहुल गांधी की बरगाड़ी में पुलिस फायरिंग के पीड़ितों के पास फेरी को सियासी बताने संबंधी सुखबीर के बयान की भी निंदा की है।

सोमवार को यहां जारी बयान में कैप्टन ने सुखबीर व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सलाह दी है कि वह दूसरों खास करके कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय अपने अंदर जरूर झांकें।
विज्ञापन


सरबत खालसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस एक धर्म निरपेक्ष पार्टी है, न कि अकाली दल की तरह जो धर्म को अपने सियासी मकसद के लिए इस्तेमाल करें व इसका दुरुपयोग करने पर विश्वास रखती है। कैप्टन ने सुखबीर को कहा कि उनके परिवार ने ही श्री अकाल तख्त साहिब व एसजीपीसी का सदैव दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें