फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sat, 05 Nov 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
मालेरकोटला में पूर्व डीजीपी के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस की उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रजिया सुल्ताना ने कार्यकर्ताओं के साथ सरहदीं गेट चौक में अकाली नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा पूर्व डीजीपी इजहार आलम और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन सिराज मलिक पुतले को भी जलाया गया।  
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान रजिया न आरोप लगाया कि मालेरकोटला में नशे और सट्टे का काला कारोबार यहां के अकाली नेताओं की सरपरस्ती में पनप रहा है और रोजाना नशे के सेवन से युवाओं के मौत के मुंह में जाने की खबरें आ रही हैं। सुल्ताना ने दो टूक कहा कि नशे के सौदागरों की सरपरस्ती करने वालों को भी गिरफ्तार किया जाए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो 19 नवंबर को मालेरकोटला में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।

मुस्लिम सिख फ्रंट के वक्ता शहजाद हुसैन ने भी अकाली दल को कटघरे में खड़ा किया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बेअंत किंगर, यूथ अध्यक्ष शोहेब अहमद शैबी, एनएसयूआई अध्यक्ष मोहम्मद साकिब, मोहम्मद अशफ़ाक, फारूक अंसारी,  मोहम्मद दानिश मौजूद थे। 
विज्ञापन


उधर, संपर्क करने पर पूर्व डीजीपी और अकाली दल के उपाध्यक्ष इजहार आलम ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि मालेरकोटला की अवाम सब जानती है कि नशे के कारोबार के पनपने के लिए कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस शासन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके दौर में प्रति माह यहां 12 युवा नशे के कारण मौत की नींद सोया करते थे और अब ऐसे हालात नहीं हैं । 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें