फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस व आप कर रही किसानी के नाम पर सियासत: शिअद

Fri, 28 Oct 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
Punjab farmer - फोटो : File Photo
विज्ञापन
धान खरीद व पेमेंट में किसानों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सरकार ने इस संबंधी कडे़ निर्देश जारी किए हैं। यह बात वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा के ओएसडी व हलका प्रभारी अमनवीर सिंह चैरी ने नई अनाज मंडी में धान खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने किसानी को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं। दस साल से किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। पंजाब सरकार हर साल बिजली बोर्ड को करीब 6 हजार करोड़ रुपये इस बिजली के बिल के रूप में अदा करती है।

अकाली-भाजपा सरकार ने तो किसानों के हक में बड़े फैसले लेकर किसान हितैषी होने का प्रमाण दिया है, लेकिन अन्य विरोधी दलों कांग्रेस व आप ने किसानी के नाम पर केवल सियासत की है और झूठ बोला है।
विज्ञापन


आज कांग्रेस, किसानों के कर्ज माफ करने के झूठे वादे कर रही है, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने तो किसानों को ट्यूबवेल के बिल लगा दिए थे। इस अवसर पर काउंसिल के अध्यक्ष भागीरथ राय, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिंदर बबली, तरसेम कुलार, प्रितपाल सिंह हांडा, भाजपा के जिला अध्यक्ष लाजपत गर्ग, महासचिव शंकर बांसल, राजन सिंगला, चमकौर सिंह, यादविंदर निर्माण, मनिंदर सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें