फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में चुपकी कालेज ताइकवांडो चैंपियन

Sat, 20 Feb 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटर कालेज ताइकवांडो मुकाबलों के पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप फिजिकल कालेज चुपकी ने जीत ली।
विज्ञापन


मुल्तानी मल मोदी कालेज दूसरे और पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस की टीम तीसरे स्थान पर रही। इन मुकाबलों में 40 कालेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

पुरुष वर्ग के मुकाबलों के नतीजों में 80 किलो भार वर्ग में नवीन दहिया चुपकी कालेज ने पहला, शरणप्रीत सिंह मोदी कालेज ने दूसरा, गुरविंदर पाल सिंह पब्लिक कालेज समाना और कप्तान सिंह राजिंदरा कालेज बठिंडा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 87 किलो भार वर्ग में मनजोत सिंह मोदी कालेज ने पहला, मनप्रीत सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस ने दूसरा, तेजिंदर सिंह महिंदरा कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्लस 87 किलो भार वर्ग में महिराज सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस ने पहला, अमनदीप सिंह मोदी कालेज ने दूसरा, रविंदर सिंह चुपकी कालेज व दविंदर सिंह अकाल फिजिकल कालेज मस्तुआना साहिब ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीमों को पीयू के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा की ओर से ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. दलबीर सिंह, ताइकवांडो कोच सतविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रोफेसर निशान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें