फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजूर साहिब जाने वाली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा ट्रेन रद्द

Sat, 26 Nov 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा वाली ट्रैन से खाने पीने का सामान उतारते कैटरर और बंद पड़ी ट्रेन के बोगियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा हलका अमलोह से चलकर नगर हजूर साहिब (नांदेड़) के दर्शनों के लिए जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस शुक्रवार को पंजाब सरकार द्वारा रद्द करवा दी गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ट्रेन के रद्द करवाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित रैली से जोड़ा जा रहा है, हालांकि अधिकारिक तौर पर जिले के किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की।

जब इस बारे में एसडीएम अमलोह अमनदीप सिंह भट्टी से बात की गई तो उन्होंने सारी बात सुनकर फोन काट दिया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

रेलवे स्टेशन सरहिंद जंक्शन के सुपरिंटेंडेंट प्रदीप कुमार ने कहा कि शुक्रवार को सचखंड एक्सप्रेस नांदेड साहिब जानी थी, जिसको आईआरसीटीसी के आदेश पर स्टेशन पर ही रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने अपने पत्र में आईआरसीटीसी को पत्र लिखकर सिर्फ ट्रेन को रद्द करने को कहा है। पत्र में इसके कारणों का उल्लेख नहीं किया गया। ट्रेन के रद्द किए जाने पर आईआरसीटीसी को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें