फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन के मोतीमहल के बाहर किया धरना-प्रदर्शन, जानें क्या है वजह

Sat, 15 Apr 2017 03:21 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में मोतीमहल के बाहर प्रदर्शन करते ट्रक आपरेटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवीगढ़ कस्बे की ट्रक यूनियन के नुमाइंदों ने शुक्रवार को सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास मोती महल के बाहर धरना दिया और नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


यूनियन के पूर्व प्रधान गुरवचन सिंह ने आरोप लगाया कि सन्नौर हलके से एक कांग्रेसी नेता उनकी ट्रक यूनियन में अपने लोग शामिल करके यूनियन पर गलत ढंग से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।

मोती महल में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर के न होने के कारण कांग्रेसी नेता हनी सेखों उनसे मिले और मांग पत्र लिया। साथ ही वादा किया कि इस मामले को परनीत कौर के सामने उठाकर जल्द हल कराया जाएगा।
विज्ञापन


गुरवचन सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से वह देवीगढ़ ट्रक यूनियन के प्रधान थे। इस यूनियन में करीब 250 गाड़ियां हैं। लेकिन अब यूनियन में सन्नौर से एक कांग्रेसी नेता ने यूनियन पर कब्जा करने की नीयत से अपने लोग घुसा दिए हैं। अपने स्तर पर टेंडर भी लगवा रहा है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां कैप्टन सरकार लोगों को साफ-सुथरा शासन देने के दावे कर रही है, वहीं उनके नेता इस तरह की धक्केशाही कर रहे हैं। इसी के विरोध में मोती महल के बाहर दिया गया। कांग्रेसी नेता हनी सेखों ने वादा किया किया कि जल्द ही उन्हें परनीत कौर से मिलवा कर उनकी शिकायतों को दूर कराया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें