श्री चमकौर साहिब में माता टेकने के लिए उमड़ी संगत।
- फोटो : अमर उजाला
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादों, तीन प्यारों समेत 40 सिंहों की शहीदी को समर्पित शहीदी जोड़ मेल श्री अखंड पाठ साहिब के साथ गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में आरंभ हो गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह बुटा सिंह ने अरदास कर जोड़ मेल की शुरुआत की।
गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेल के पहले दिन बड़ी संख्या में संगतों ने हाजिरी लगवाई ओर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रागी सिंहों ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया और चमकौर की गढ़ी में मुगल फौज के साथ हुई लासानी जंग में शहीद हुए सिंहों के के बारे में बताया। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर नरिंदर सिंह ने बताया कि जोड़ मेल को लेकर एसजीपीसी ने संगतों की रिहायश, लंगर के प्रबंध किए है।
शहीदी जोड़ मेल का दूसरा दिन बुधवार सियासी कांफ्रेंस के नाम रहेगा। विधान सभा चुनाव निकट होने के कारण इस बार सियासी कांफ्रेंस अहम रहेगी। अकाली दल, आम आदमी पार्टी, अपना पंजाब पार्टी, अकाली दल अमृतसर, अकाली दल 1920 और बसपा की सियासी स्टेज सजेंगी। कांग्रेस पार्टी हर बार की तरह सियासी कांफ्रेंस करने की बजाये धार्मिक कार्यक्रकम करेगी।
विधान सभा में विपक्ष के नेता तथा श्री चमकौर साहिब से कांग्रेस पार्टी के विधायक चरनजीत सिंह चन्नी श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डलवाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगे।