फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में खुलेगा बास्केट बाल का प्रशिक्षण केंद्र

Tue, 03 Dec 2013 10:13 PM IST
अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब उत्साही लोगों और उद्यमियों की धरती है। देश के  निर्माण के लिए यहां के युवाओं में बहुत संभावना है।
विज्ञापन


वे यहां मंगलवार को स्थानीय एसडी कॉलेज में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से स्थापित बॉक्सिंग और कबड्डी के प्रशिक्षण केंद्र का नींव पत्थर रखने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बास्केट बाल का तीसरा प्रशिक्षण केंद्र भी बरनाला में खोलने का ऐलान किया।

इस अवसर पर संगरूर के सांसद विजयइंदर सिंगला ने केंद्रीय मंत्री को सुझाव दिया कि खेलों के ढंाचागत विकास में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए आयकर में छूट जैसी सुविधाएं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


विधायक मोहम्मद सदीक ने केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे भलाई कार्यों की सराहना की।
एसडी कालेज एजुकेशनल सोसाइटी के जनरल सचिव जतिंदर नाथ शर्मा ने केंद्रीय मंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए इस छह दशक पुरानी शैक्षिक संस्था द्वारा खेलों में किए गए योगदान की जानकारी दी।

मंच संचालन संस्था के डायरेक्टर हरदयाल सिंह अत्तरी और सीमा शर्मा ने किया। इस अवसर पर कालेज के छात्र व छात्राओं ने मेहमानों का स्वागत किया। स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल जीजी थामसन और एयरफोर्स स्टेशन कमांडर एमके गुप्ता, एसडी कालेज संस्था के प्रधान डॉ. अनीश प्रकाश, उप प्रधान नरेश कुमार एडवोकेट, वित्त सचिव डॉ. भूषण बांसल, पंजाब नेटबाल एसोसिएशन के प्रधान जगदीश कुमार मित्तल (रिटायर्ड आईजी), रामकुमार सिंगला, प्रिंसिपल एमएल शर्मा सहित एसडी शैक्षिक संस्थाओं के प्रिंसिपल और स्टाफ  सदस्यों के साथ कई नामवर खिलाड़ी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें