फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी को वित्तीय तौर पर किया जाएगा मजबूतः बाजवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। भाषा विभाग, पंजाबी यूनिवर्सिटी और पटियाला की सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी को वित्तीय तौर पर मजबूत किया जाएगा। यह बात सूबे के उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा ने शुक्रवार को भाषा विभाग के पटियाला स्थित हेड आफिस में पंजाबी भाषा सप्ताह 2020 के विदायगी समारोह को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि कई सालों से न दिए जा सकने वाले शिरोमणि साहित्यकार पुरस्कारों को दोबारा से बांटा जाएगा।
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि साहित्यकारों के आगे उनका सिर झुकता है, क्योंकि उन्होंने पंजाबी को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि हमें एक से ज्यादा भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए, लेकिन हमें अपनी मात्रृ भाषा को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस मौके बाजवा ने 2015-2016 के सर्वोत्तम साहित्यिक पुस्तक पुरस्कार भी बांटे। इसमें पंजाबी, हिंदी और उर्दू की दो दर्जन से ज्यादा पुस्तकों के लेखकों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वाले लोगों को शाल, सम्मान चिन्ह और 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें