फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में विवाहित के साथ चार लोगों ने किया दुष्कर्म, जनरल स्टोर मालिक और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिले में धोखे से एक विवाहिता को बुलाकर एक जनरल स्टोर मालिक व उसके तीन साथियों सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना घग्गा पुलिस ने पीडिता के बयान पर सभी आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।थाना घग्गा इंचार्ज मनदीप कौर ने बताया कि 36 साल की पीड़ित महिला बाहरी जिले की है और रेडीमेड कपड़े बेचने का काम करती है। आरोपी गुरदेव सिंह जनरल स्टोर चलाने के साथ रेडीमेड कपड़ों का भी काम करता है। इस कारण दोनों की आपस में जान-पहचान थी।
विज्ञापन

पीड़िता एक-दो बार पहले भी आरोपी से बेचने के लिए रेडीमेड कपड़े ले जा चुकी है। 25 नवंबर को आरोपी गुरदेव सिंह ने पीडिता को सुबह 9 बजे फोन किया कि उसके पास रेडीमेड कपड़े आए हैं। अगर उसे इन्हें अच्छे दामों में गांवों में बेचना है, तो आकर ले जाए। आरोपी के कहने पर पीडिता संगरूर कैंचियां पातड़ां रोड पर दोपहर करीब एक बजे पहुंच गई। वहां पहले से ही गुरदेव सिंह एक अन्य व्यक्ति साथ कार में मौजूद था। उसने महिला को कार में बैठाया और घग्गा की तरफ चल पड़ा। घग्गा पहुंच कर आरोपी ने कुलदीप सिंह नाम के व्यक्ति को भी कार में बैठा लिया और गांव बादशाहपुर से थोड़ा आगे एक मकान में ले गए।
वहां एक दिव्यांग व्यक्ति भी आ गया। मकान दिव्यांग का था। आरोपियों ने पीड़िता को एक कमरे में बैठा दिया और फिर बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए , वर्ना उसे जान से मार देंगे। पीड़िता बाद में अपनी बहन की मदद से पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी गुरदेव सिंह, कुलदीप सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें