फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पटियाला में मुरादपुर पेट्रोल पंप पर 33 हजार की लूट का मामला हल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंप के वर्करों ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, चार काबू
विज्ञापन

आरोपियों का एक साथी फिलहाल फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की
आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किरपान व बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला-राजपुरा रोड पर गांव मुरादपुर में 4 सितंबर की रात पेट्रोल पंप के कारिंदों पर हमला करके 33 हजार रुपये की लूट की वारदात को पुलिस ने हल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पंप के वर्करों ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान मनप्रीत सिंह मनी, सिमरनजीत सिंह सिमू, गुरदीप सिंह करन सभी निवासी गांव पबरी जिला पटियाला और संदीप सिंह मोनू निवासी पंजाब एनक्लेव काॅलोनी भोगला रोड जिला पटियाला के तौर पर हुई है।
एसएसपी डाॅ. नानक सिंह ने सोमवार को यहां पत्रकारवार्ता में बताया कि पटियाला-राजपुरा रोड पर गांव मुरादपुर में सवरन सिंह ऑयल पेट्रोल पंप पर 4 सितंबर 2024 को रात के समय दो अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की बाइक पर तेल डलवाने के बहाने आए। जब वर्कर सिमरनजीत सिंह मशीन के साथ तेल डालने लगा, तो इसी दौरान बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने किरपान निकालकर वर्कर सिमरनजीत सिंह के मारने की कोशिश की और उसकी कमीज की जेब से 33 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में थाना सदर पटियाला में केस दर्ज करके जांच शुरू की। इसके आधार पर अब पुलिस ने मनप्रीत सिंह मनी, सिमरनजीत सिंह सिमी, गुरदीप सिंह करन और संदीप सिंह मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथी साहिब सिंह निवासी गांव पबरी की गिरफ्तारी बाकी है। साहिब सिंह के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है, जिसको पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक व किरपान भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आपस में दोस्त हैं, जिनमें मनप्रीत सिंह मनी, सिमरनजीत सिंह व संदीप सिंह मोनू पेट्रोल पंप के वर्कर हैं, जिन्होंने आपस में साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। लूटपाट की वारदात को आरोपियों गुरदीप सिंह करन और साहिब सिंह ने अंजाम दिया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिनको जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें