फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आए कैप्टन तो वोटर भी घर में रहे

Thu, 01 May 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह की पटियाला में सक्रिय हाजिरी नही रही तो उनके विधानसभा क्षेत्र में जिले में सबसे कम मतदान हुआ।
विज्ञापन


पटियाला शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत सिर्फ 65 फीसदी रहा। जबकि विधानसभा हलका समाना में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत 76.42 फीसदी रहा। पटियाला लोकसभा क्षेत्र में 71.18 फीसदी के साथ कुल 11 लाख 20 हजार मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया।


जिला चुनाव अधिकारी प्रियांक भारती ने बताया कि पटियाला लोकसभा क्षेत्र में कुल 15 लाख 73 हजार 687 वोटर हैं जिनमें से 11 लाख 20 हजार वोटरों ने ही मतदान किया। इसमें महिलाओं ने अहम भूमिका अदा की है। चुनाव में जहां 6 लाख 93 हजार 297 पुरुषों ने मतदान किया है वहीं 5 लाख 26 हजार 906 महिलाओं ने वोट डाले। 
विज्ञापन



हलका पटियाला यानी शहरी क्षेत्र की स्थिति पूरे जिले में सबसे खराब रही। पटियाला शहरी इलाका जिले में ऐसा विधानसभा क्षेत्र रहा जहां पर वोटिंग एक लाख का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। यहां पर कुल 1 लाख 51 हजार 461 वोटरों में से 99 हजार 530 वोटरों ने मतदान किया। वोटिंग 65.71 फीसदी रही।


पटियाला के विस हलकों का हाल
मतदान करने में समाना विधानसभा हलका सबसे आगे है। यहां पर 1 लाख 68 हजार 850 वोटरों में से 1 लाख 29 हजार 33 वोटरों ने मतदान किया है। समाना में कुल 76 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन

विधानसभा हलका नाभा में 1 लाख 69 हजार 83 वोटों में से 1 लाख 24 हजार 641 वोट डाले गए हैं। नाभा में 73.72 फीसदी वोटिंग हुई है।
हलका घनौर में कुल 1 लाख 50 हजार 146 वोटों में से कुल 1 लाख 9 हजार 478 वोटरों ने मतदान किया। यहां पर 72.91 फीसदी मतदान हुआ है।
पटियाला देहाती क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार वोटों में से 1 लाख 31 हजार 600 वोट डाले गए। पोलिंग दर 66.90 फीसदी रही।
राजपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग दर 70.62 फीसदी रही। यहां कुल 1 लाख 60 हजार 195 वोटों में से 1 लाख 13 हजार 130 वोटें डाली गईं।
हलका डेराबस्सी में 70.98 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर कुल 2 लाख 18 हजार 781 मतों में से 1 लाख 55 हजार 283 वोटें ही भुगत सकी।
हलका शुतराना में मतदान 72.61 फीसदी रहा। यहां पर कुल 1 लाख 60 हजार 687 वोटरों में से 1 लाख 16 हजार 670 वोटरों ने मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें