सदर थाना पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
सुखविंदर सिंह निवासी गांव चरासों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि जुलाई 2011 में वह हरचरन सिंह निवासी बस्ती दानसमंदा तहसील जिला जालंधर के संपर्क में आया।
हरचरन सिंह ने उसे कनाडा भिजवाने का वादा करके सात लाख 10 हजार रुपये लिए।
सौदे की तय राशि देने के बावजूद हरचरन सिंह ने सुखविंदर सिंह को विदेश नहीं भेजा और न ही उसकी राशि वापस की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की।
लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।