फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने की ढाई प्रतिशत वैट लागू करने की मांग

Sat, 21 May 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में बैठक दौरान मौजूद प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष ओपी गुप्ता, सुरेश शर्मा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक मंडी गोबिंदगढ़ के जीसीएल क्लब में रखी गई। इसमें व्यापार मंडल से जुड़े सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया और बैठक की अध्यक्षता प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष ओपी गुप्ता ने की। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि लोहा कारोबार में प्रगति लाने के लिए सरकार मौजूदा वैट दर 3.85 प्रतिशत को कम करके पहले वाली वैट दर 2.50 प्रतिशत निश्चित करे, ताकि व्यापारियों का जमा होने वाला करोड़ों रुपयों का वैट कम हो सके और वही पूंजी लोहा कारोबारी अपने कारोबार को स्थापित करने के लिए लगा सकें। जब से वैट 3.85 रुपये हुआ है तब से वैट रिफंड की समस्या आ रही है।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार ढाई प्रतिशत वैट करती है तो व्यापार मंडल सरकार के इस फैसले का स्वागत करेगा और इससे रुका हुआ लोहा कारोबार भी उभरेगा। अगर सरकार 3.85 प्रतिशत वैट ही रखना चाहती है तो सरकार व्यापारी वर्ग की सुविधा के लिए कोई अलग से नया फार्म जारी करे ताकि व्यापारियों का वैट रिफंड जल्द उनके बैंक खाते में आ जाए और वैट रिफंड जारी करवाने के लिए व्यापारियों को संबंधित सेल टैक्स विभाग के चक्कर न काटने पड़े। गुप्ता ने यह मांग भी की कि पुरानी इंडस्ट्री पर महंगी बिजली दर को कम करके उसे नई इंडस्ट्री पर मिलने वाली पांच रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज किया जाए। इस मीटिंग में प्रदेश व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, सचिव सुरेश शर्मा, सचिव दर्शन चावला, कैशियर अशोक शर्मा, रविंदर सिंह पद्म, दिनेश गुप्ता, वेद प्रकाश, बलदेव कृष्ण, अमन लोंगोवाल, स्वर्ण सिंह, हरि प्रसाद और मनजीत सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें