फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार पार्षद रहे नेता के पार्टी छोड़ने से सुनान भाजपा में हड़कंप

Tue, 02 Aug 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में दो बार पार्षद रहे ऋषिपाल को पार्टी में शामिल करते आप सांसद भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के जिला सचिव व नगर पार्षद ऋषिपाल द्वारा कमल का फूल छोड़कर आप के झाड़ू का दामन थामने से पार्टी में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी भाजपा दलित मोरचा के जिला अध्यक्ष रहे गुरसेवक सिंह पार्टी छोड़ चुके हैं। पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लगातार दो बार पार्षद रहे तथा काउंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे इस दलित चेहरे के पार्टी छोड़ने की वजह साफ नहीं हुई है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी को दिडबा विधानसभा क्षेत्र के लिए किसी दलित चेहरे की तलाश है और आने वाले समय में इस क्षेत्र से ऋषिपाल को पार्टी प्रत्याशी के तौर पर दिख जाए तो हैरानी नहीं होगी। मंगलवार को आप के नेता व सांसद भगवंत मान तथा व्यापार व इंडस्ट्री विंग के अध्यक्ष अमन अरोड़ा की अगुवाई में पार्षद ऋषिपाल ने आप का झाडू़ थाम लिया। 

इस मौके पर सांसद भगवंत मान ने अकाली भाजपा सरकार द्वारा वैनों के जरिए पंजाब का विकास दिखाने की योजना पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अजेहा केहडा विकास ए, जेहडा वैनां राहीं दिखाना पे रेहा ए अते ऊंझ लोकां नूं विखाई नहीं देंदा। यदि स्कूल, कालेज, अस्पताल, सड़कें आदि बनीं होती तो दिखाई देतीं लेकिन सरकार तो सिर्फ प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आप के सत्ता में आने पर मुहल्लों में बजट पारित होंगे और लोग इसे मंजूर करेंगे। इस मौके पर गमदूर सिंह, जस्सी सेखों, शमिंदर सिंह, प्रेम चंद हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें