पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों में तुलसी के पौधे बांटते प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर।
- फोटो : अमर उजाला
डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को ईको क्लब और स्कूल के महाऋषि दयानंद हाउस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्टूडेंट्स व टीचरों को तुलसी के पौधे बांटे गए। कार्यक्रम में विशेष तौर से स्कूल के प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर, पीपीसीबी के अधिकारी इंजीनियर सिमरनजीत गोयल, समाज सेवक विजय गोयल मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना में पांचवीं क्लास की छात्राओं ने तुलसी वंदना पर कोरियोग्राफी पेश करके की। इसके जरिए तुलसी के फायदों के बारे में सभी को बताया गया। मुख्य मेहमान ने बताया कि मलेरिया, डेंगू, किसी भी तरह का बुखार होने और किडनी स्टोन के इलाज में तुलसी का प्रयोग काफी मददगार साबित होता है।
विजय गोयल ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल प्रभाकर ने कहा कि तुलसी केवल एक हर्बल या पवित्र पौधा नहीं है, बल्कि इसके सेवन से मानसिक तनाव से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने ईको क्लब की ओर से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की सराहना की।