फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी चुनाव में जीतकर भी हुई बड़ी हार : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सुखबीर बादल को तत्काल प्रभाव से शिअद के प्रधान पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि बीते दिन एसजीपीसी के चुनाव में कमेटी के 42 सदस्यों ने हरजिंदर सिंह धामी के खिलाफ वोट डाला है। यह शिअद की बड़ी हार है। हरपाल सिंह चीमा वीरवार को पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटर जोनल युवक व लोक मेले के उद्घाटन मौके पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर फरीदकोट के कोटकपूरा में डेरा प्रेमी की हत्या संबंधी पूछे सवाल के जवाब में चीमा ने कहा कि किसी को भी पंजाब का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो भी आरोपी होंगे, उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस मौके पर चीमा ने दावा किया कि भगवंत मान सरकार के राज में पंजाब का खाली खजाना भरने लगा है। राजस्व प्राप्ति बढ़ी है और चोर दरवाजे बंद करके सरकार ने नेताओं के घरों में जाने वाला पैसा रोक दिया है।
पीयू की सालाना ग्रांट को 114 से बढ़ाकर 200 करोड़ की
पंजाबी यूनिवर्सिटी की खराब वित्तीय स्थिति के बारे में चीमा ने कहा कि सरकार हर हाल में यूनिवर्सिटी के साथ खड़ी है। यूनिवर्सिटी पर चढ़े 150 करोड़ के ऋण को उतारने के लिए गंभीरता दिखाते पीयू की सालाना ग्रांट को 114 से बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। जब शिक्षण संस्थानों में मेले होते हैं, तो नशे के लिए कोई जगह नहीं रहती हैै। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने लक्ष्य तय करके मेहनत करें, ताकि सफलता मिले। साथ ही कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अदालतों में कामकाज के लिए पंजाबी भाषा को पहल दी जाएगी। इस दिशा में गंभीरता के साथ काम हो रहा है। इस मौके पर पीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरविंद ने वित्त मंत्री चीमा समेेत बाकी आए सभी मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें