संगरूर में डीसी दफ्तर के सामने धरना देती किसान जत्थेबंदी।
- फोटो : अमर उजाला
जलूर कांड माता गुरदेव कौर के कत्ल मामले में नामजद आरोपियों द्वारा किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां पर कातिलाना हमला करने और जलूर कांड संबंधी प्रशासन की ओर से किया समझौता लागू न करने के खिलाफ बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों, मजदूरों और महिलाओं ने डीसी दफ्तर के सामने धरना दिया।
धरनाकारियों ने कहा कि यदि आरोपियों को 15 मार्च तक गिरफ्तार न किया तो 16 मार्च को एक्शन कमेटी की तरफ से कड़ा संघर्ष करने का एलान किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि माता गुरदेव कौर के कत्ल के आरोपी हरविंदर सिंह मंगू और गुरलाल सिंह आदि को सियासी प्रशासनिक शह होने के कारण वे सरेआम बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन द्वारा 26 नवंबर को किसानों से किए वादे को पूरा किया जाए, जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के नेताओं पर दर्ज सभी पर्चे रद्द किया जाएं और अन्य मांगें पूरी की जाएं।
इस मौके पर जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के नेता मुकेश मलौद, भाकियू एकता उग्राहां के नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां, बीकेयू डकौदा के नेता दर्शनपाल, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के लछमन सिंह, सुरजीत सिंह फूल, निर्भय सिंह, बहाल सिंह मौजूद थे।