पटियाला के सिद्धूवाल में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के बैनर तले किसानों ने गांव सिद्धूवाल में रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसानों के साथ अमीर लोगों की ओर से धक्केशाही करने का विरोध करते हुए प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की गई।
यूनियन के ब्लाक पटियाला दो के प्रधान जंग सिंह भटेड़ी ने कहा कि कुछ धनाढ़य लोगों को किसी कानून का डर नहीं है। जिला उपप्रधान करनैल सिंह लंग ने कहा कि गांव मवीसपा का किसान शेर सिंह, जिसकी साढ़े चार एकड़ जमीन एक लाख रुपये के बदले में गांव धनौरी एक अमीर व्यक्ति ने हड़प कर ली है।
गरीब किसान की मदद के लिए यूनियन आगे आई है। अब तक प्रशासन इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ है। इस मौके पर पंजाब सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया। जिला प्रेस सचिव निर्मल सिंह लचकानी ने कहा कि रविवार को गांव फगनमाजरा में उक्त संपन्न व्यक्ति के परिवार के पुतले फूंके जाएंगे, जिसने गरीब किसान की जमीन पर कब्जा किया है।