पटियाला में आयोजित अंतर क्षेत्रीय अधिकारी बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता विजयी चिन्ह बनाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
डीएमडब्ल्यू इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतर क्षेत्रीय अधिकारी बैडमिंटन टूर्नामेंट क्षेत्रीय मुख्यालय लद्दाख ने जीत लिया, जबकि क्षेत्रीय मुख्यालय दिल्ली रनरअप रहा।
इस टूर्नामेंट में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के क्षेत्रीय मुख्यालय दिल्ली, लद्दाख और श्रीनगर के राजपत्रित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में राजेंद्र सिंह विश्ट सिंगल ओपन में विजेता घोषित किए गए, वहीं बलजिंदर सिंह, सेनानी 26वीं वाहिनी लुधियाना ने रनरअप ट्राफी हासिल की। ओपन डबल चैंपियनशिप अजय कश्यप सहायक सेनानी और राजेंद्र विश्ट सहायक सेनानी लद्दाख क्षेत्र ने जीती। वहीं विनय शर्मा सहायक सेनानी दिल्ली क्षेत्र वेटरन सिंगल चैंपियनशिप में विजेता रहे। इस मौके पर खास तौर से आफिसर कमांडिंग (पीआर) 51वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल डा. जोग भाटिया मौजूद रहे।
इस टूर्नामेंट के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह सेनानी फियरलेस 51वीं वाहिनी पटियाला रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेलकूद की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। यह अधिकारियों को न केवल फिट रखने में मदद करती हैं, बल्कि उनका तनाव भी दूर करती हैं। उन्होंने अपील की कि अधिकारी अखिल भारतीय अंतर फ्रंटियर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अपने अभ्यास को जारी रखें। इस मौके पर पद्म सिंह बग्गा, शिव शंकर, आलोक सिंह, दीपक शर्मा, विनय शंकर त्यागी मौजूद रहे।