फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार आने पर सस्ता आटा-दाल के साथ चीनी भी देंगे : कैप्टन

Tue, 12 Jul 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
विज्ञापन
हलका दिड़बा में समागम के दौरान संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद लोगों को सस्ता आटा दाल के साथ चीनी भी देंगे। उन्होंने दिड़बा के घुमाण पैलेस में आयोजित समागम के दौरान लोगों की मुश्किलें सुनीं।
विज्ञापन


कैप्टन ने लोगों को उनकी मुश्किलें छह महीने के बाद सरकार बनने पर हल करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब देते हुए सरकार आने पर कई नए एलान किए। इसमें शगुन स्कीम 51 हजार रुपये देने और गरीब लोगों को सस्ता आटा दाल के साथ चाय पत्ती और चीनी भी सस्ते भाव पर देने की घोषणा की। उन्होंने बुढ़ापा पेंशन दो हजार रुपये किए जाने का भी एलान किया।

 कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के बराबर किया जाएगा। प्रत्येक हलके में उच्च शिक्षा का डिग्री कालेज एवं अस्पताल बनाया जाएगा। प्रत्येक जिले में कैंसर के इलाज के लिए अलग अस्पताल खोला जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान, गुरचरण सिंह दिड़बा, हलका इंचार्ज अजैब सिंह रटोलां, जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, जिला महिला मंडल अध्यक्ष अंजू हरकिरन, सतनाम सिंह सत्ता, विधायक काका रणदीप सिंह, पूनम कांगड़ा, जगदेव सिंह गागा, गुरलाल सिंह, गुरमीत सिंह, भोला सिंह कमालपुर और अमर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें