फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा कमेटी ने पार्कों और ड्रेन का किया मुआयना

Wed, 08 Jun 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में जैकेब ड्रेन की साफ-सफाई का मुआयना करती पंजाब विधानसभा की कमेटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा की कमेटी ने ज्योति एनक्लेव स्थित विभिन्न पार्कों समेत मास्टर तारा सिंह पार्क और माडल टाउन एरिया के पार्कों की मौके पर जाकर जांच की। साथ ही कमेटी ने सरकारी महिंदरा कालेज के नजदीक पड़ती जैकेब ड्रेन का भी मुआयना किया। कमेटी अपनी रिपोर्ट पंजाब विधानसभा के स्पीकर को सौंपेगी।
विज्ञापन


कमेटी के नौ मेंबरों में से तीन मेंबर सुंदर श्याम अरोड़ा, सुरिंदर डावर और भारत भूषण आशु ने मुआयना किया। इस दौरे पर कमेटी के चेयरमैन विधायक मनप्रीत सिंह अयाली नहीं पहुंच सके। हालांकि कमेटी के तीन मेंबरों की मौजूदगी ने मीटिंग और मौका मुआयना के लिए कोरम पूरा कर दिया था। कमेटी के मेंबरों के साथ पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं पटियाला शहरी से विधायक परनीत कौर ने भी शहर के विभिन्न पार्कों और जैकेब ड्रेन का मुआयना किया। 
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा के पिछले बजट सेशन में परनीत कौर ने ही जैकेब ड्रेन की साफ-सफाई और पार्कों की देखरेख संबंधी मुद्दों को उठाया था।

परनीत कौर ने इस मौके पर कहा कि इन दोनों मुद्दों संबंधी पूछे सवालों का स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। इसलिए उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल के सामने इन मुद्दों को उठाते हुए विस की संबंधित कमेटी द्वारा मौका मुआयना कराने की मांग की थी। जिससे शहर के पार्कों की दयनीय हालत और जैकेब ड्रेन की साफ-सफाई न होने संबंधी सच्चाई सभी के सामने आ सके। इस मुद्दे पर उन्होंने 17 मार्च 2017 को स्पीकर को पत्र भी लिखा। इसके बाद स्पीकर ने कमेटी को स्पाट इंस्पेक्शन करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन


जैकेब ड्रेन को लेकर कमेटी के मेंबरों ने बड़ी गिनती में स्थानीय लोगों से बातचीत की। जिन्होंने कमेटी को बताया कि ड्रेन की पिछले कई साल से सफाई नहीं हुई है। परनीत ने कहा कि जबकि सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च करके हर साल जैकेब ड्रेन की साफ -सफाई कराने के दावे किए जाते हैं। अपने दौरे दौरान कमेटी मेंबरों ने विभिन्न पार्कों का मौका मुआयना भी किया। परनीत ने कहा कि सरकार विस में दावे करती है कि पिछले पांच सालों में 98 पार्कों की देखरेख पर 4 करोड़ 75 लाख खर्च किए गए हैं। जबकि पार्कों की हालत दयनीय है।  कमेटी मेंबर अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंपेंगे, ताकि मामले में आगे कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें