फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर को पकड़ने राजस्थान गए एएसआई की हादसे में मौत

Sun, 05 Jan 2014 10:16 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी के एक केस में भगौड़े अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी के साथ सूरतगढ़ (राजस्थान) गए सीआईए स्टाफ के एएसआई की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में एक हवालदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

एसपी(डी)जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई रोही राम (50) एक हवालदार के साथ सरकारी गाड़ी में शनिवार देर रात सूरतगढ़ (राजस्थान) गए थे।

उनके साथ दो अन्य लोग भी गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना बख्शीवाला में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक केस में आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला गुलजार मोहम्मद भगौड़ा चला आ रहा था और इस समय वह सूरतगढ़ में देखा गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सात बजे धुंध की वजह से रास्ते में ही एएसआई रोही राम की सरकारी गाड़ी पलट गई। हादसे में रोही राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हवालदार जगदीप सिंह (40) और दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें