फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की सरकार बनने पर निकलेगा काला धन: केजरीवाल

Thu, 24 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्री चमकौर साहिब
विज्ञापन
श्री चमकौर साहिब में रोष प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की श्री चमकौर साहिब में आयोजित रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने काफिले के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


वीरवार को आयोजित रैली में उन्हाेंने आरोप लगाया कि कैप्टन और बादल दोनों के पास काला धन है। रेत बजरी के ठेके और बसों के सभी परमिट बादलों के पास हैं। उनकी पंजाब में सरकार बनने पर जनता सारा काला धन बाहर निकाल लेगी। साथ ही श्री चमकौर साहिब में दरिया पर पुल बनाया जाएगा और सरकारी कॉलेज खोला जाएगा।

कांग्रेसी वर्करों ने काली झंडियां दिखाकर केजरीवाल का विरोध किया। महिला वर्करों ने गाड़ी पर चूड़ियां फेंकी। कुछ वर्करों ने काफिले पर पत्थर भी मारे। सारे घटनाक्रम के दौरान कांग्रेसी वर्करों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। केजरीवाल ने कहा कि अकाली और कांग्रेसी पार्टी के वरकर मिलकर उनके खिलाफ प्रर्दशन करते हैं। इस प्रदर्शन में भी 35 लोग अकाली दल 10 लोग कांग्रेस के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के बाद अरविंद केजरीवाल श्री चमकौर साहिब के एतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। बाहर आने पर उनके बोहा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार की ओर से संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर पैसे मांगने के आरोपों संबंधी सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर जाकर जवाब देंगे। बाहर जाते ही उनके साथ आए वालंटियरों ने पत्रकारों से धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें