फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचित ने ही किया था रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर, बेटे का कत्ल

Thu, 12 May 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर हजूरा सिंह व उनके बेटे गुरप्र्रीत सिंह के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पटियाला पुलिस ने सुलझाते हुए मरने वाले बाप-बेटे के ही भरोसेमंद परिचित रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बेहद शातिराना तरीके से कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बाप-बेटे से ब्याज पर लाखों रुपये ले रखे थे, जो अब वह लौटा नहीं पा रहा था। 
विज्ञापन


नशा पिला बाप-बेटा को गाड़ी समेत नहर में फेंक दिया था
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने वीरवार को पुलिस लाइन में बताया कि समाना के धरमेहड़ी रहने वाले आरोपी विश्व अमन सिंह (33) ने पूर्व इंस्पेक्टर हजूरा सिंह और उसके पुत्र गुरप्रीत सिंह को नींद की गोलियां कोल्ड ड्रिंक में पिलाकर पहले अर्द्ध बेहोश कर दिया। फिर उन्हीं की स्कार्पियो गाड़ी को जोड़ेमाजरा गांव के पास नहर में धकेल कर खुद नीचे उतर गया। आरोपी पटियाला के महिंदरा कालेज से बीए पार्ट दो तक पढ़ा है। आरोपी इतना शातिर है कि मृतकों के  वारिसों को धोखा देने के लिए उनके साथ-साथ फिरता रहा। 

आरोपी ने बाप-बेटा से लाखों उधार लिए थे, लौटा नहीं पा रहा था  
एसएसपी ने बताया कि आरोपी विश्व अमन सिंह ने पूर्व इंस्पेक्टर व उसके बेटे से पांच लाख रुपये उधार ले रखे थे। जिसका ब्याज वह चुका नहीं पाया और यह राशि बढ़ते बढ़ते साढ़े 16 लाख रुपये तक जा पहुंची थी। चूंकि आरोपी इतनी बड़ी राशि चुका पाने की स्थिति में नहीं था। इसलिए उसने मृतकों को जमीन दिखाने के बहाने समाना बुलाया और फिर उन्हें बहाने से नशा पिला कर बेहोश कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तकनीकी सबूतों व सीसीटीवी की फुटेज के दम पर मुश्किल मामला हल कर पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें