फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक खरीदी गेहूं के लिए सवा करोड़ बोरियों का प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खुराक एवं सप्लाई कंट्रोलर हरशरणजीत सिंह ने बताया कि अब तक जिले में एक करोड़ 25 लाख बोरी में खरीदी हुई गेहूं भरी जा चुकी है। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत खरीदी जा रही 53 हजार मीट्रिक टन गेहूं के लिए भी जरूरी बारदाना उपलब्ध है। साथ ही बताया कि पटियाला जिले में पहुंची गेहूं में से 97 फीसदी की खरीद करके किसानों को 539.93 करोड़ रुपये की सीधी अदायगी भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने इस्तेमाल किए हुए अच्छी हालत वाले बारदाना के दोबारा इस्तेमाल को मंजूरी दी है। इस मंजूरी के बाद पटियाला जिले की मंडियों में सात लाख बोरियों का प्रबंध किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि पटियाला जिले में बारदाने की अब कोई समस्या नहीं है। उन्होंने किसानों को अपील की कि जिनकी ओर से अभी तक अपनी रजिस्ट्रेशन अनाज खरीद पोर्टल पर नहीं कराई गई, वह मार्केट कमेटियों में बनाए गए किसान हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन कराएं। ताकि उनकी फसलों की सीधी अदायगी उनके खातों में डाली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें