भाजपा के जिला उप प्रधान वरुण जिंदल के साथ मारपीट करने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने योगेश अग्रवाल निवासी एसएसटी नगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वरुण ने बताया कि वह सनातन धर्म सभा पटियाला के सदस्य हैं और आरोपी भी सभा का सदस्य है। 21 अप्रैल को आर्य समाज से श्री राम नवमी पर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने वहां मौजूद एक वरिष्ठ भाजपा नेता साथ बदतमीजी की और उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने उनके साथ भी हाथापाई की और मारपीट शुरू कर दी। बाद में वहां मौजूद अन्य लोगों ने मामले को शांत कराया। ब्यूरो