फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी के तीस मीटर वर्ग में सुखप्रीत ने जीता गोल्ड

Sat, 23 Jan 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन इंडियन राउंड के मुकाबले हुए।
विज्ञापन


मेजबान यूनिवर्सिटी के खेल विभाग के डायरेक्टर डा. राजकुमार शर्मा की अगुवाई में हो रही इस चैंपियनशिप में 85 यूनिवर्सिटियों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इंडियन राउंड में 245 पुरुष व 195 महिला तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर डा. गुरदीप कौर, सहायक डायरेक्टर महिंदरपाल कौर, डा. दलबीर सिंह, राष्ट्रीय तीरंदाज गगनदीप कौर रंधावा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंडियन राउंड के 30 मीटर महिला वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी की सुखप्रीत कौर ने 328 अंकों के साथ पहला, चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी की कविता ने 326 अंकों के साथ दूसरा और कालीकट यूनिवर्सिटी की सरानया ने 325 अंकों के साथ तीसरा, वहीं 50 मीटर वर्ग में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की संदीप कौर ने 326 अंकों के साथ पहला, पंजाबी यूनिवर्सिटी की सुखप्रीत कौर ने 323 अंकों के साथ दूसरा और चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी की कविता ने 311 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

पुरुषों के 50 मीटर वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी के मोहन लाल ने 326 अंकों के साथ पहला, कोलहन यूनिवर्सिटी के राजेश मांझी ने 326 अंकों के साथ दूसरा और एमपी यूनिवर्सिटी पुणा के थेटे दिनेशवर ने 324 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 30 मीटर वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी के मलकीत सिंह ने 333 अंकों के साथ पहला, इसी यूनिवर्सिटी के मोहन लाल ने 332 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें