फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में फूट डाल रहे हैं छोटेपुर : डा गांधी

Fri, 17 Jul 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आप के प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर की ओर से मीडिया में खुलकर उनके खिलाफ बोलने पर अब सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने भी जवाबी हमला किया है। डा. गांधी ने छोटेपुर को राजनीतिक अवसरवादी बताते हुए पार्टी में फूट डालने के संगीन आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


डा. गांधी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा है कि छोटेपुर राजनीतिक अवसरवादी हैं। अपने फायदे के लिए वे पार्टियां बदलते रहे हैं। असलियत यह है कि जब से छोटेपुर को पंजाब का कनवीनर बनाया गया है, वे पार्टी में अपने लोगों को नियुक्त करके फूट डालने का काम कर रहे हैं।

पटियाला में उन्होंने अपने खासमखास डा. बलवीर सिंह को जिला कनवीनर बनवाया है। छोटेपुर ऐसा करके पार्टी को अपने असली उद्देश्यों से दूर कर रहे हैं।

डा. गांधी ने इस मौके पर छोटेपुर और जिला कनवीनर डा. बलवीर सिंह को वीरवार की वर्कर मीटिंग में उनके खिलाफ बोलने पर जमकर लताड़ा। डा. गांधी ने साफ किया कि पटियाला लोकसभा के जिन लोगों ने उन्हें अपनी कीमती वोटें देकर चुना है, उनके कल्याण के लिए वह काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


चाहे कुछ भी हो वे असूलों और स्वराज के लिए अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होेंने पार्टी के वर्करों को छोटेपुर की गुमराहपूर्ण बातों में न आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें