फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में पशु व्यापारी ने नहर में कूदकर दी जान, पत्नी बोली- इस वजह से थे परेशान

Tue, 05 Jan 2021 05:52 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

देनदारों की ओर से घर आकर बेइज्जत करने से क्षुब्ध पशु व्यापारी ने भाखड़ा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना पसियाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मनप्रीत कौर निवासी सूलर ने बताया पति भुपिंदर सिंह (42) भैंस खरीदने व बेचने का काम करता था। पति का लेन-देन को लेकर लखविंदर सिंह निवासी रणजीत नगर सिऊना रोड पटियाला के साथ विवाद चल रहा था। 30 दिसंबर 2020 को लखविंदर सिंह अपने दो साथियों के साथ उनके घर आया व उसके पति के साथ पैसों को लेकर गाली-गलौच की।

जाते वक्त उसके पति का मोटरसाइकिल भी ले गया और जान से मारने की भी धमकी दी। इस बेइज्जती से दुखी होकर भुपिंदर सिंह घर से चला गया और फिर वापस नहीं आया। बाद में उसकी लाश गांव चौहठ के पास भाखड़ा नहर के पुल पास मिली।
विज्ञापन


मनप्रीत कौर ने आरोप लगा कि पति भुपिंदर सिंह ने आरोपियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मनप्रीत कौर के बयान पर आरोपी लखविंदर सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें