फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पतियों पर नहीं नोटबंदी का असर : राजा वडिंग

Tue, 22 Nov 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
मालेरकोटला में जनसभा को संबोधित करते राजा वडिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने नोटबंदी के फरमान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पंजाब कांग्रेस की उपाध्यक्ष रजिया सुल्ताना के नेतृत्व में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजा वडिंग ने कहा है कि नोटबंदी का देश के करोड़पतियों पर कोई असर नहीं है। इससे सिर्फ छोटे कारोबारी परेशान हैं और साधारण लोगों में नोटबंदी को लेकर हाहाकार मची है।
विज्ञापन


786 चौक में आयोजित इस जनसभा में जुटे सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए वडिंग ने जिला संगरूर से 'आप' सांसद भगवंत मान पर आरोप लगाया कि मान शहीद भगत सिंह जैसा दिखने का ढोंग रचाते हैं और पीले रंग की पगड़ी पहन शराब पीकर संसद जाकर भगत सिंह का अपमान करते आ रहे हैं।

राजा वडिंग ने कहा कि उन्होंने छोटे किसान परिवार में जन्म लिया है। किसान होने के कारण वह नोटबंदी से आर्थिक नुकसान झेल रहे किसानों के हालात को खुद महसूस कर रहे हैं। उन्हें अहसास है कि सूबे के किसान किस कद्र परेशान हैं। 
विज्ञापन


वडिंग ने भगवंत मान से प्रश्न किया है कि वह जिला संगरूर के लिए कौन सा प्रोजेक्ट लेकर आए, इसका उत्तर जनता को दें। पूर्व विधायक रजिया सुल्ताना ने कहा कि सभी धर्मों और वर्गों का सम्मान तथा आपसी सद्भावना को बरकरार रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान पंजाब कांग्रेस की सचिव निशांत अख्तर, यूथ अध्यक्ष शोहेब अहमद, फारूक अंसारी, मोहम्मद अशफाक, एडवोकेट मोहम्मद अय्याज, मोहम्मद आसिफ उपस्थित हुए । 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें