फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के आदेश से वित्त मंत्री ने बदली सीट: ढींढसा

Sun, 11 Dec 2016 03:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में बसों को हरी झंडी देकर रवाना करते सांसद ढींढसा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकाली दल के महासचिव व राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि अकाली दल अपने चुनावी घोषणा पत्र में कई अहम घोषणाएं करेगा और फिर से सत्ता में आने पर उन तमाम घोषणाओं को शत प्रतिशत लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस तथा आप के घोषणा पत्रों की पोल भी जनता के समक्ष खोली जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो कभी अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है।  सांसद ढींढसा ने स्पष्ट किया कि वित्त मंत्री ने सुनाम हलके को छोड़ा नहीं है बल्कि पार्टी ने परमिंदर ढींढसा को लहरागागा से चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। विरोधी दलों के नेता इस संबंधी झूठा प्रचार कर रहे हैं कि ढींढसा परिवार से सुनाम हलका छोड़ा है। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नोटबंदी को घोटाला करार देने पर कटाक्ष करते ढींढसा ने कहा कि कल ही सीबीआई ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को गिरफ्तार किया है। जल्द ही इसकी परतें सामने आएंगी तब पता चल जाएगा कि किसने घोटाले किए हैं और कौन गरीबों के हितों की रक्षा कर रहा है। ढींढसा ने कहा कि नोटबंदी के मुद्दे को लेकर विपक्ष बहस से भाग रहा है। राज्यसभा में पीएम मोदी खुद हाजिर हुए थे लेकिन विपक्ष ने हंगामा किया और बहस से भाग गए। 
विज्ञापन


ग्रामीण बस सेवा के तहत दस बसों को दिखाई हरी झंडी
सांसद ढींढसा ने पीआरटीसी की ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत 10 बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे पंजाब में 77 बसें चलाई हैं। ये बसें उन गांवों में जाएंगी जहां पहले कोई बस सर्विस नहीं है। एक बस की कीमत 14 लाख रुपये है। ढींढसा से सुनाम शहर में पानी निकासी के ठोस प्रबंध के लिए करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जल निकासी प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें