फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

Tue, 23 Feb 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला-संगरूर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि उसके बेटा-बहू समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पसियाना थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि बुढनपुर गांव के रहने वाले जमींदार परमिंदर सिंह (42), अपनी पत्नी कमलजीतकौर, पिताऔर एक अन्य रिश्तेदार गुरमीत कौर (45) के साथ कार में सवार होकर गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार के नजदीक जा रहे थे।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किमी पहले पटियाला-संगरूर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए कार में टक्कर मार दी।

हादसे में जमींदार के पिता की मौत हो गई जबकि परिवार के बाकी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से गुरमीत कौर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे यहां के डाक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें