फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार लाइनमैनों के समर्थन में पटियाला आएंगे केजरीवाल

Mon, 22 Feb 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पावरकॉम में नियुक्तियों की मांग को लेकर बेरोजगार लाइनमैनों का संघर्ष तेज होता जा रहा है। धरनास्थल पर आप के राष्ट्रीय नेता दुर्गेश पाठक पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 29 फरवरी को पटियाला आएंगे और बेरोजगार लाइनमैनों के धरनास्थल पर आकर उन्हें समर्थन देंगे। पाठक ने अपने संबोधन में पंजाब सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बादल सरकार की गलत नीतियों के कारण ही पंजाब के नौजवान बेरोजगार हैं। सिवाय टाल-मटोल के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला है।

पंजाब में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप की सरकार बनने पर सभी को रोजगार दिया जाएगा। हर वर्ग के दुख दूर किए जाएंगे।

यूनियन के प्रदेश प्रधान पिरमल सिंह खालसा ने कहा कि बेरोजगार लाइनमैन 15 साल से पावरकॉम में नियुक्तियां पाने के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं।

सीएम प्रकाश सिंह बादल ने 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले 14 जनवरी 2011 को पांच हजार लाइनमैनों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था लेकिन अब तक भर्ती नहीं की गई। इससे पता लगता है कि सीएम बादल की कथनी व करनी में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें