फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम के लैंटर का कुछ हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

Sat, 02 Jan 2016 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पठानकोट के लमीनी में बन रहे स्टेडियम के कार्य के दौरान शुक्रवार को छत का करीब 40 फुट भाग गिरने से कार्य रुक गया।
विज्ञापन


यह गनीमत रही कि इस दौरान लेबर कार्य नहीं कर रही थी और नववर्ष के चलते छुट्टी थी। इससे लटक रहे इस कार्य का समय और बढ़ गया है। लमीनी में सुबह करीब 10 बजे स्टेडियम में अचानक एक बड़ा धमाका हुआ। वहां लगी लेबर का ध्यान इस ओर गया तो उन्होंने देखा कि स्टेडियम के एक बड़ा हिस्सा गिर चुका है। तभी मजदूरों ने बताया कि आज कार्य बंद था।
विज्ञापन


एक नशेड़ी युवक स्टेडियम के डाले गए लैंटर के भाग में घुसा। जब उन्होंने आवाज लगाई तो वह आगे की ओर भागा। जब उसको पकड़ने की कोशिश की तो वह लैंटर के लिए लगाई शर्टिंग से टकरा गया। इससे लैंटर डाला करीब 40 फुट भाग गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर इंजीनियर मंजीत सिंह यहां पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें