पटियाला और समाना में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
पटियाला के अर्बन इस्टेट इलाके में बत्तियों वाले चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर जा रहे 58 साल के व्यक्ति को कुचल दिया। मामले के जांच अधिकारी थाना अर्बन इस्टेट के एएसआई जगीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान करनैल सिंह निवासी गांव दौनकलां के तौर पर हुई है।
वह किसी काम से पटियाला आया था और गांव लौटते वक्त यह हादसा हो गया। वारदात के बाद से आरोपी चालक फरार है। पुलिस ने मौके से ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उधर समाना में राजला रोड पर एक कैंटर चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए 50 साल के कमल सिंह को टक्कर मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी चालक कैंटर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।