फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने जीते 11 गोल्ड मेडल

Wed, 28 Sep 2016 02:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप के दूसरे दिन मेजबान पंजाबी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने 11 मेडल पर कब्जा जमाया। डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा की अगुवाई में चल रही इस चैंपियनशिप में देश भर से 41 यूनिवर्सिटियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 
विज्ञापन


मुकाबलों में ताउल के दौशु वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी के हरीश कुमार ने गोल्ड, मणिपुर यूनिवर्सिटी के मलेगांबा सिंह ने सिल्वर मेडल और गरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने रविंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता। 
ताउल के जियांशु वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी के दीपक कुमार ने गोल्ड, मणिपुर यूनिवर्सिटी के एम शक्ति मैटे ने सिल्वर और पंजाबी यूनिवर्सिटी के ही अरविंद चौहान ने कांस्य, ताउल के ही चांगकुआन वर्ग में मणिपुर यूनिवर्सिटी के मलेगांबा सिंह ने गोल्ड, पंजाबी यूनिवर्सिटी के दीपक कुमार ने सिल्वर और इसी यूनिवर्सिटी के हरीश कुमार ने कांस्य जीता।
विज्ञापन


ताउल के ही ताइजीजान वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी के गुरिंदर सिंह ने गोल्ड, कलिंगा यूनिवर्सिटी के प्रतीक सिंह ने सिल्वर व विश्व भारती यूनिवर्सिटी के सरीफुल इस्लाम ने कांस्य, नानकुआन वर्ग में शेर पंजाबी यूनिवर्सिटी के शेर बहादुर ने गोल्ड, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के नीरज ने सिल्वर और बिहार यूनिवर्सिटी के कुमार आनंद ने सिल्वर मेडल जीता। 

इसी तरह से तैजीकुआन वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी के गुरविंदर सिंह ने गोल्ड, विश्व भारती यूनिवर्सिटी के सत्य नारायण ने सिल्वर मेडल जीता। महिलाओं के जियांशु वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी की अनुराधा दुबे ने गोल्ड, रांची यूनिवर्सिटी की तारा कुमारी ने सिल्वर और राणी दुर्गावती यूनिवर्सिटी की शिवांगी गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।

दौशु वर्ग में रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी की पूर्वी सोनी ने गोल्ड, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की सुप्रिया ने सिल्वर, पंजाबी यूनिवर्सिटी की गीता रानी ने कांस्य, चांगकुआन वर्ग में रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी की पूर्वी सोनी ने गोल्ड, इसी यूनिवर्सिटी की शारदा यादव ने सिल्वर, पंजाबी यूनिवर्सिटी की अनुराधा दूबे ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें