अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में सोमवार को 512.5 एमएम की भारी बारिश हुई। यह सामान्य से 40 फीसदी अधिक दर्ज की गई है। विभाग ने मंगलवार के लिए पंजाब में भारी से बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं तीन सितंबर को भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल पंजाब में मानसून इसी तरह से प्रबल बना रहेगा और बारिश से राहत नहीं मिलेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक अमृतसर में 24.1 एमएम, पटियाला में 80.4 एमएम, एसबीएस नगर में 112.7 एमएम, होशियारपुर में 26.5 एमएम, मोहाली में 64.0, मानसा में 42.0, रूपनगर में 82.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई।