फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की वजह से वीडियो मामले को तूल दिया जा रहा : भगवंत मान

विज्ञापन
सुनाम में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि देते आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए वह किसी भी स्तर की कुर्बानी देने को तैयार हैं। लोकसभा सदस्यता तो कुछ भी नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार व जांच समिति, उन्हें बर्खास्त नहीं बल्कि बर्दाश्त करें। भाजपा पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसा कर रही है। पंजाब में आप का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और बौखलाहट में आकर इस मामले को तूल दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को यहां शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि संसद के वीडियो को विरोधी दलों ने सियासी मुद्दा बना लिया है। उन्होंने जांच समिति के सामने पक्ष रखा है। 
मान ने कहा कि मोदी सरकार हरेक फ्रंट पर फेल साबित हो रही है।

नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा की मोदी सरकार ने किसी को रोजगार नहीं दिया। विश्वविद्यालयों को लड़ाई का अखाड़ा बना दिया है। काला धन कहां है, महंगाई आसमान छू रही है। दिल्ली से पार्टी विधायक को प्रताड़ित व अपमानित किया जा रहा है। इसका बदला लोग जरूर लेंगे। इस मौके पर उनके साथ अमन अरोड़ा आदि नेता साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें