फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर 92 पीआरटीसी मुलाजिम पदोन्नत

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पीआरटीसी ने दिवाली पर मुलाजिमों को तोहफा देते हुए बड़ी संख्या में पदोन्नितयां कीं। जिसके तहत 11 इंस्पेक्टरों को चीफ इंस्पेक्टर पदोन्नत किया गया है। जबकि 20 ड्राइवर और 47 सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नत करके इंस्पेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा 10 र्क्लकों/जूनियर सहायकों को सीनियर सहायक पदोन्नत किया गया है। इसी तरह से तीन हेल्परों और एक हेड मैकेनिक को भी पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन

मैनेजिंग डायरेक्टर डीपीएस खरबंदा ने बताया कि कुल 92 मुलाजिमों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नतियां दी गई हैं। इन पदोन्नतियों से मुलाजिमों में खुशी की लहर है। इस मौके पर मुलाजिमों की ओर से पीआरटीसी मैनेजमेंट को भरोसा दिलाया गया कि वह मेहनत, लगन और ईमानदारी से रोजाना रूट आमदनी को बढ़ाने के प्रयास करेंगे। एमडी ने बताया कि हालांकि अभी कारपोरेशन वित्तीय संकट से जूझ रहा है। लेकिन फिर भी कोशिश करके दिवाली के मौके पर पेंशनरों की सितंबर महीने की पेंशन जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें