फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का अपनाया ये तरीका और चंडीगढ़ के दो भाइयों को बनाया शिकार, 94.12 लाख का लगाया चूना

Fri, 26 Jul 2019 11:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

 चंडीगढ़ के रहने वाले दो भाइयों के साथ 94.12 लाख की ठगी होने का मामला सामने आया है। पटियाला के थाना त्रिपड़ी पुलिस ने पीड़ित भाइयों की शिकायत पर संगरूर के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


थाना त्रिपड़ी पुलिस के पास अरविंदर पाल सिंह, उसके भाई गुरपिंदर सिंह निवासी सेक्टर 34 सी चंडीगढ़ ने बयान दिया है कि उसकी जान-पहचान के रणदीप सिंह निवासी महिल मुबारक संगरूर ने उनको कहा कि जो बच्चे विदेश जाते हैं, उनके खाते में फंड दिखाना होता है। अगर दोनों भाई उसे पैसे उधार देते हैं, तो वह उनको रकम पर बैंक से ज्यादा ब्याज दे देगा।

दोनों भाई लालच में आ गए और उन्होंने आरोपी के खाते में 68.12 लाख रुपये डलवा दिए। आरोपी ने कुछ दिन तक तो रकम पर ब्याज दिया, लेकिन बाद में ब्याज देना बंद कर दिया। मांगने पर रकम भी वापस नहीं की।
विज्ञापन


बाद में आरोपी ने दोबारा से दोनों भाइयों को पटियाला स्थित अपनी कोठी बेचने का झांसा दिया और बयाने के तौर पर 26 लाख रुपये और ले लिए। आरोपी ने कोठी की रजिस्टरी किसी और के नाम करा दी। पुलिस ने इस बयान पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें