फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनख्वाहें न मिलने से भड़के कर्मचारियों ने घेरा हलका दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर घेरा दफ्तर
विज्ञापन

पटियाला। तनख्वाहें न मिलने से गुस्साए पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्करों ने सोमवार को यहां हलका दफ्तर जनसेहत विभाग को घेर कर रोष धरना दिया। इस मौके पर जमकर सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई।
धरने को संबोधित करते हुए मुलाजिम नेताओं दर्शन बेलूमाजरा, जसबीर खोखर, छज्जू राम, किशन कलवानू ने कहा कि मुलाजिमों की पहले ही कई मांगें लंबे समय से लटक रही हैं। मांगों में एडहाक कर्मचारी रेगुलर करने, डीए का बकाया देने, पे कमीशन लागू करने, मुलाजिमों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना शामिल हैं। अब सरकार ने बजट न होने का बहाना बनाकर विभिन्न विभागों के मुलाजिमों की तनख्वाहें रोक ली हैं। इससे मुलाजिम वर्ग में काफी रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए मुलाजिमों ने सोमवार को यहां जन सेहत विभाग के दफ्तर को घेर लिया। मुलाजिमों ने ऐलान किया कि जितनी देर तनख्वाहें जारी नहीं की जाती, उतनी देर न हम जाएंगे और न ही अधिकारियों को जाने देंगे। इस पर कार्यकारी इंजीनियर की ओर से आकर मुलाजिमों को विश्वास दिलाया गया कि वह मांगों का हल फौरी तौर पर कर देंगे। रुकी तनख्वाहें भी जल्द दिलाने का प्रयास करेंगे। मुलाजिमों ने चेतावनी दी कि अगर तनख्वाहें जल्द जारी न कीं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें