‘मुलाजिम, मजदूर और मध्य वर्ग के लिए घातक ये बजट’
बजट का विरोध, भारतीय मजदूर संघ ने रोष प्रदर्शन किया
बजट को मुलाजिम, मजदूर और आम लोगों के लिए घातक बताया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट के विरोध में शुक्रवार को पटियाला में भारतीय मजदूर संघ जिला पटियाला के प्रधान पवितर सिंह गुरु की अगुवाई में अदालत बाजार ए टैंक के नजदीक रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया। संघ जिला पटियाला के चेयरमैन पुष्पिंदर कुमार पाठक ने बजट को मुलाजिम, मजदूर और मध्यवर्ग के लोगों के लिए घातक बताया।
महासचिव जसवीर सिंह चंडोक ने सारे मुलाजिमों व मजदूरों को अपील की कि सभी इकट्ठे होकर केंद्र सरकार का विरोध करें। संघ पंजाब के प्रधान सुखमिंदर सिंह डिकी इस प्रदर्शन में विशेष तौर से पहुंचे और केंद्र सरकार को मुलाजिम विरोधी बताते हुए 2019 में होने वाले चुनावों में सरकार को हराने के लिए मुलाजिमों को अपील की। इस मौके पर हरप्रीत सिंह, विजय कुमारस दविंदर गोगा, कवलजीत सिंह, मनोहर लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
किसानों ने भी बजट का विरोध किया
इंडियन फार्मर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान सतनाम सिंह बहिरू ने भी केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट को किसान विरोधी करार दिया है। बहिरू ने यहां जारी बयान में कहा कि 2014 में लोकसभा चुनावों दौरान भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर एमएस स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। लेकिन बाद में यह वादा पूरा नगीं किया गया। अब जब फिर से लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, तो पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को फिर से सब्जबाग दिखाने शुरू कर दिए हैं।
फोटो नंबर-02पीटीएल01पी
कैप्शन-शुक्रवार को पटियाला में बजट के विरोध में रोष प्रदर्शन करता मजदूर संघ।